वायरल वीडियो : कानून का रखवाला ही मारने पर तुला, वीडियो ने सच्चाई दर्शायी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में सितारगंज पुलिस के एक सिपाही ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया । सिपाही के दिमाग में युवक को पीटने का इतना फितूर भरा था कि वो वीडियो बनाते देखकर भी भड़क गया । देखे वीडियो : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में सितारगंज पुलिस के एक सिपाही ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया । सिपाही के दिमाग में युवक को पीटने का इतना फितूर भरा था कि वो वीडियो बनाते देखकर भी भड़क गया ।

देखे वीडियो :

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में कानून के रखवालों पर ही कानून का माखौल उड़ाने का आरोप लगा है । सिपाही ने खुलेआम युवक को बेरहमी से पीटकर कानून की धज्जियां उड़ा डाली।

बेहरहमी से पिटाई के कारण युवक बेहोश हो गया। ये पूरा मामला कैमरे में लाइव कैद हो गया ओर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एस.एस.पी.ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुले आम हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया । सिपाही के सिर में खून सावकर था जिसकी वाजख से उसने लोगों से गाली गलौच करते हुए अपना नाम बिज्जू बताया । आक्रामक सिपाही को उसके साथी बमुश्किल दूर ले गए ।एस.एस.पी.उधम सिंह नगर वीडियो के वाइरल होने के बाद एक्शन में आये और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts