दुःखद : विवाहिता ने लगाई फाँसी

थराली। इस विकासखंड के अंतर्गत कुलसारी कस्बें में एक मकान के कमरे में एक विवाहिता युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला उपचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गत सांय इस विकासखंड के अंतर्गत कुलसारी में एक […]

थराली।

इस विकासखंड के अंतर्गत कुलसारी कस्बें में एक मकान के कमरे में एक विवाहिता युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला उपचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत सांय इस विकासखंड के अंतर्गत कुलसारी में एक मकान के कमरे में 24 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी सलोप सिंह निवासी ग्राम बुनका पटवारी क्षेत्र रतूड़ा जिला रूद्रप्रयाग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार के अनुसार युवक सलोप सिंह ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ की मशीन चलाने का काम करता है। और कुलसारी में ही एक मकान किराए पर ले कर सपरिवार रह रहा था।

विगत सांय अचानक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts