सावधान : मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर जारी किया रेड अलर्ट।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है,जिसमें 9 और 10 को ऑरेंज अलर्ट तो वही 11 अप्रैल से 12 अप्रैल को रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, […]

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है,जिसमें 9 और 10 को ऑरेंज अलर्ट तो वही 11 अप्रैल से 12 अप्रैल को रेड अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल में सामान्य से अत्यधिक तापमान रहेगा। जिसके चलते इन दो दिनों रेड अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही मौसम विभाग ने सावधान किया है कि इन जिलों में कई जगह जंगलों में आग की घटना बढ़ सकती है साथ ही फल और सब्जियों को तेज गर्मी का प्रभाव पड़ सकता है।

शादी मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में राज्य सरकार को संबंधित विभाग को आवश्यक निवारण उपाय करने वाला आवश्यक दिशा निर्देश देने की सलाह दी है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts