सीएम ने यूथ आईकॉन अवॉर्ड से विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को नवाजा

देहरादून। 

आज देहरादून के आईआरडीटी सभागार में यूथ आइकॉन अवार्ड से विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवाजा गया। 

इसी कड़ी में युवा लेखक नवल खाली को लेखन के क्षेत्र में यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि नवल खाली द्वारा पलायन ,रोजगार ,स्वरोजगार पर भरतु की ब्वारी सीरीज सोशल मीडिया पर चलाई गईं जोकि काफी लोकप्रिय हुई। 

आपको बता दें कि यूथ आइकॉन अवार्ड के सरंक्षक डॉ महेश कुड़ियाल , डॉ राजीव जैन व संस्थापक शशिभूषण मैठाणी की संस्था यूथ आइकॉन द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यूथ आइकन अवार्ड बहुत ही रचनात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि मैं सभी यूथ आइकॉन को सम्मानित करते हुए खुद भी समनानित महसूस कर रहा हूँ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts