बड़ी ख़बर : युवा चेहरे से सियासत के दिग्गज परेशान

रिपोर्ट/सूरज लड़वाल

चम्पावत – 

जिले की लोहाघाट विधानसभा में निर्दलीय युवा चेहरा धीरज लडवाल के मैदान में उतरते ही अब दिग्गज नेताओं में परेशानी होने के संकेत नजर आने लगे हैं ।

 हॉट सीट कही जाने वाली लोहाघाट विधानसभा में अभी तक भाजपा , कांग्रेस , आप औऱ निर्दलीय प्रत्याशी धीरज लडवाल अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं ।

 अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिया भी नामांकन कर सकते हैं । सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड से निर्दलीय 27 वर्षीय युवा प्रत्याशी धीरज लडवाल के बीते छह माह से चल रहे जनसम्पर्क अभियान से उनकी लोकप्रियता जगजाहिर होते ही अब सियासी समंदर में गोता लगाने वाले बड़े तैराकों को अपने – अपने समीकरण बदलते दिख रहे हैं । जिसके बाद अब सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड से कांग्रेस प्रत्याशी , आम आदमी प्रत्याशी औऱ धीरज लडवाल चुनावी मैदान में हैं । लेकिन कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि इसी विकासखंड से हिमेश कलखुडिया भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं । 

हॉट सीट कही जाने वाली जिले की इस विधानसभा को इस बार निर्दलीय प्रत्याशी धीरज लडवाल ने जनता के लिए काफ़ी रोमांचक औऱ सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक दिग्गजों के लिए मुसीबत जरूर बना दिया है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts