पौड़ी गढ़वाल में युवती से दुष्कर्म का मामला, शौच करने गई युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

रिपोर्ट/मनोज नोडियल कोटद्वार   कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत पट्ट बिचला बदलपुर के गांव में शौच करने के लिए गई एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का बेस अस्पताल कोटद्वार में मेडिकल कराया है।रिखणीखाल उप तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत […]

रिपोर्ट/मनोज नोडियल कोटद्वार 

 कोटद्वार।

रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत पट्ट बिचला बदलपुर के गांव में शौच करने के लिए गई एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का बेस अस्पताल कोटद्वार में मेडिकल कराया है।रिखणीखाल उप तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत ने बताया कि पट्टी बिचला बदलपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को सूचना दी कि शनिवार रात को उसकी पुत्री शौच करने के लिए घर से बाहर आई। इस दौरान गांव का एक युवक उसका मुंह दबोचकर उसे जबरन अपने साथ अपने घर ले गया।काफी देर बाद युवती के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसकी पुत्री आरोपी के घर में बरामद हुई।

परिजनों का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उस दौरान आरोपी ने उसका मुंह बांधा हुआ था। घटना के बाद से लड़की डरी और सहमी हुई है। उन्होंने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की आशंका जताई है।

बताया कि पीड़िता के परिजन युवती को अपने साथ घर ले आए, जबकि आरोपी को उसके बाथरूम में बंद कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का कोटद्वार बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 साल तीन माह है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts