जनता चाहेगी तो लडूंगी लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव-अनुकृति गुसाईं

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल लैंसडाउन :  विगत कई सालों से पहाड़ो में महिला एवं बाल विकास संस्थान  की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है। क्षेत्र में कंप्यूटर और सिलाई केंद्र खोलकर क्षेत्रीय जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है । क्षेत्र में लगातार बढ़ती […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

लैंसडाउन : 

विगत कई सालों से पहाड़ो में महिला एवं बाल विकास संस्थान  की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है। क्षेत्र में कंप्यूटर और सिलाई केंद्र खोलकर क्षेत्रीय जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है । क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता के कारण राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है।

अब इस मुहिम में संस्थान की अध्यक्षा अनुकीर्ति गुसाई रावत ने कहा कि पहाड़ में युवाओं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अब अपने तमाम संस्थाओं में कम्प्यूटर शिक्षा की शुरुवात कर रहा है ।इसकी शुरुआत आज लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के सिसलडी में प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन कर शुरू किया ,इसके तहत महिलाओं को सिलाई व युवाओं को कम्प्यूटर शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी।

अनुकृति ने बताया कि मैं एक पहाड़ की बेटी हूं और मेरा प्रयास रहता है कि पहाड़ का हर बेरोजगार युवा और महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास करती रहती हूं और जहां तक हो सकेगा मैं महिला उत्थान प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देती रहूंगी।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts