डैमेज कंट्रोल : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 6 भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित।

उत्तराखंड में सियासी उठापटक का दौर जारी है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों को भीतरघात का डर सता रहा है,क्योंकि प्रदेश में यशपाल आर्य को छोड़कर किसी भी बागी विधायक ने अभी तक अपने सियासी पत्ते नहीं खोले हैं। कहीं ना कहीं 2022 का विधानसभा चुनाव इन्हीं बागियों के ऐर फेर फिर घूमता नजर आता […]

उत्तराखंड में सियासी उठापटक का दौर जारी है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों को भीतरघात का डर सता रहा है,क्योंकि प्रदेश में यशपाल आर्य को छोड़कर किसी भी बागी विधायक ने अभी तक अपने सियासी पत्ते नहीं खोले हैं। कहीं ना कहीं 2022 का विधानसभा चुनाव इन्हीं बागियों के ऐर फेर फिर घूमता नजर आता है।

 पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पार्टी नेताओं को भाजपा ने पार्टी से बाहर करने का कार्य किया है।ये सभी नेता यशपाल आर्य के गुट के बताए जा रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी तो सामान्य थी परंतु अब भाजपा में भी गुटबाजी पर दिखाई दे रही है।

 पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई। 

निष्कासित सूची में संजय वर्मा भवाली नगर पालिका के अध्यक्ष ,भवाली की मंडलमहामंत्री ज्योति वर्मा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, मीडिया प्रभारी भवाली अनुभव कुमार,  हरीश बिष्ट भीमताल ब्लॉक प्रमुख ,कृपाल सिंह बिष्ट नैनीताल मंडल के महामंत्री l

मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। निष्कासित नेताओं पर आरोपों की जांच में यह पुष्ट हुआ कि वे पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त हैं।उनके अनुशासनहीन आचरण के आधार पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।

Also Read This

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

Related Posts