बिग ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गिरफ्तार।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चल रहे हिंसा मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया।  धरना देने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बल प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चल रहे हिंसा मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। 

धरना देने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बल प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूर्व मंत्री हरीश रावत के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। पुलिस ने हरीश रावत समेत तमाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान रविवार को यहां भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

यह घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई. जानकारी के मुताबिक, वाहनों द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी में आग लगा दी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts