बड़ी खबर : लापता युवती की संदिग्ध हालात में मिली लाश।

नीरज उत्तराखण्डी  पुरोला।23 नवम्बर 2021                                पुरोला विकासखंड के हुडोली के एक गांव की 3 दिन से लापता युवती का गांव से 2 किमी दूर जंगल मे एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश लटकी मिली,परिजनों ने पड़ोसी पाणी गांव के एक युवक पर युवती की हत्या करने व पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया।  राजस्व […]

नीरज उत्तराखण्डी 

पुरोला।23 नवम्बर 2021                               

पुरोला विकासखंड के हुडोली के एक गांव की 3 दिन से लापता युवती का गांव से 2 किमी दूर जंगल मे एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश लटकी मिली,परिजनों ने पड़ोसी पाणी गांव के एक युवक पर युवती की हत्या करने व पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया।

 राजस्व पुलिस को तहरीर देकर युवक को गिरप्तार करनें की मांग की। राजस्व पुलिस ने हत्या व अपहरण का मामला दर्ज कर लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  तहरीर में कहा गया है कि पाणी गांव निवासी नवनीत पुत्र सुरेश लाल युवती को बहला-फुसलाकर कर 20 नवंबर को अपनें साथ ले गया।

 युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन दिन से खोजनें के बाद आज मंगलवार दोपहर गांव के एक युवक ने बैणाई गांव के पास जंगल मे पेड़ से लापता युवती की लाश होने की सूचना दी। 

परिजनों की तहरीर पर हुडोली राजस्व पुलिस ने मौके पर पंहुच लाश को कब्जे में लिया जिसकी शिनाख्त लापता युवती के रूप में की गई।

राजस्व उप निरीक्षक सपना ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में पाणी गांव के युवक नवनीत पुत्र सुरेश पर बहला फुसला कर हत्या कर पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है जिसके आधार पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा फरार आरोपित युवक की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

Related Posts