पर्यटक और पार्किंग स्टाफ के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट। पहुँचे कोतवाली

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-    उत्तराखण्ड के नैनीताल में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पर्यटक और पार्किंग स्टाफ के बीच मारपीट हो गयी । मामला कोतवाली पहुंचने के बाद दोनों तरफ से शहर के लोग कोतवाली पहुंच गए ।       नैनीताल की सूखाताल पार्किंग में हरयाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो रविवार सवेरे पहुंची । गाड़ी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पर्यटक और पार्किंग स्टाफ के बीच मारपीट हो गयी । मामला कोतवाली पहुंचने के बाद दोनों तरफ से शहर के लोग कोतवाली पहुंच गए ।

      नैनीताल की सूखाताल पार्किंग में हरयाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो रविवार सवेरे पहुंची । गाड़ी में दो महिलाएं और तीन युवक सवार थे । पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पर्यटकों और पार्किंग स्टाफ में बहस हो गई । बहस बड़ी तो पर्यटकों पर मारपीट करने का आरोप लगा । मामला कोतवाली पहुंचा तो पर्यटकों ने पार्किंग स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया । घंटों की बहस के बाद अंततः शहर के गणमान्य लोगों के बीचबचाव के बाद मामले में कॉम्प्रोमाइज हो गया । पर्यटक घूमने और स्थानीय लोग अपने कक़्क़मों पर लौट गए ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts