खुशखबरी : UKPSC ने निकाली वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्तियां। 1,77,500 रुपये होगा वेतन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए UKPSC ने वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर […]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए UKPSC ने वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ukpsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

साथ ही इस लिंक https://ukpsc.gov.in/files/Advertisemet.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 08 पदों को भरा जाएगा।

UKPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 15 मार्च

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 04 अप्रैल

UKPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

 वैज्ञानिक अधिकारी -08

UKPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषयों में M.Sc होना चाहिए।

UKPSC Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UKPSC Recruitment 2022 के लिए वेतन

उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 56,100- 1,77,500 रुपये दिए जाएंगे।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts