जयहरीखाल ब्लॉक में गुलदार का आतंक, सम्बंधित विभाग सोया कुम्भकर्ण की नींद

इंद्रजीत असवाल लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल   लैंसडाउन : पहाड़ो में पहले से ही गुलदार भालू के आतंक की खबरे सोसल मीडिया पर चलती रहती है लेकिन सम्बंधित विभाग सुनकर भी चुप्पी साधे रहता है हा यदि जनता हंगामा करती है तो खनापूर्ती के लिए वन विभाग पिंजरे लगा देता है पिछले एक सप्ताह से जनपद […]

इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल

 

लैंसडाउन : पहाड़ो में पहले से ही गुलदार भालू के आतंक की खबरे सोसल मीडिया पर चलती रहती है लेकिन सम्बंधित विभाग सुनकर भी चुप्पी साधे रहता है हा यदि जनता हंगामा करती है तो खनापूर्ती के लिए वन विभाग पिंजरे लगा देता है

पिछले एक सप्ताह से जनपद पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल विकासखण्ड के दर्जनों गाँवों के लोग खूँखार गुलदार के आतंक में जीने को मजबूर हो रखे हैं ! पहले बाघ द्वारा कालागढ़ वन प्रभाग में दैनिक वेतनभोगी श्रमिक बृजमोहन को अधमरा किया गया ! मठाली में भजन सिंह की एक गाय ! सन्दणा में राजेन्द्र बिष्ट की एक गाय व 4 बकरियाँ ! छुम्मी देवी की एक गाय ! विधुरगाँव में विजयप्रकाश एक साँड व 3 बकरियाँ ! दुर्गापुर में अनिल बिष्ट का एक बैल, जाख मल्ला में पूनम खन्तवाल की दुधारू देशी गाय ! इसके अलावा खुबाणी, मेरूड़ा, सिलवाड़, बड़गाँव, मन्झोला और असनखेत सहित दर्जनों गाँवों में बाघ द्वारा कई मवेशियों को निवाला बनाया गया ! इस बाघ द्वारा सैकड़ों कच्चे घरों और गौशालाओं में तोड़ फोड़ करने से भी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है !

जनसेवा मंच लैंसडौन के संयोजक मनोजदास द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ व पौड़ी से वार्ता कर इस क्षेत्र में पिंजड़े लगाये जाने की माँग की है ! इस क्षेत्र में किसी व्यक्ति की जान माल की हानि की स्थिति में दोनों प्रभागों के वनाधिकारियों को जिम्मेदार माना जायेगा !

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts