मैदान में खेल देखने के दौरान हुई मारपीट में कुछ युवक घायल ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में खेल देखने के दौरान हुई मारपीट में कुछ युवक घायल हो गए हैं । एक बच्चे को मार रहे हमलावरों को रोकने गए युवकों के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं । नैनीताल में इनदिनों फुटबॉल की प्रतियोगिता चल रही है । इस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में खेल देखने के दौरान हुई मारपीट में कुछ युवक घायल हो गए हैं । एक बच्चे को मार रहे हमलावरों को रोकने गए युवकों के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं ।

नैनीताल में इनदिनों फुटबॉल की प्रतियोगिता चल रही है । इस प्रतियोगिता को देखने के लिए शहर के चारों हिस्सों से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं । फुटबाल का मैच चल रहा था कि इसी दौरान स्टेडियम की सीढ़ियों पर बैठे कुछ लोग एक बच्चे को पीटने लगे ।

ये माजरा देखकर कुछ नौजवान आगे आए और उन्हें रोकने की कोशिश की । इस दौरान मारपीट कर रहे युवकों ने अपने साथियों को भी बुला लिया और मारपीट का विरोध कर रहे युवकों पर हमला बोल दिया ।

अचानक हुई मारपीट के कारण बीच बचाव करने वाले युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल ले जाया गया । घायल युवकों ने आप बीती बताई । युवकों ने इसकी तहरीर थाने में नहीं दी है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts