बच्चों का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार युवक गिरफ्तार ।

पुलिस ने आज दो बच्चों को अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं। हर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गांसी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा थाना हाजा पर 08/09/2021 को तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष  व उसका दोस्त कृष्णा सिंह उम्र 13 वर्ष […]

पुलिस ने आज दो बच्चों को अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं।

हर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम गांसी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा थाना हाजा पर 08/09/2021 को तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र देवेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष  व उसका दोस्त कृष्णा सिंह उम्र 13 वर्ष जो कपकोट अस्पताल दवा लेने गये थे,उनका अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जिनका अपहरण कर लिया गया है।

अपहरणकर्ता  600000/-रू0 की फिरौती मांग रहे है।थाना हाजा ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तुरंत कार्यवाही की ।और अपहरण कर्ताओं एवं अप्रह्त बालकों की तलाश के लिए टीम रवाना की गयी ।

पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अपहरण कर्ता के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खैरना छङा जनपद नैनीताल में अप्रह्त बालकों को 09/09/2021 को बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया  ।अभियुक्तगणों के कब्जे से फिरौती मांग गये 25000/-रू0 में से 22000/-रू0 बरामद किये गये।

आरोपी :

(1) विशाल आगरी पुत्र श्री बी0एल0 आगरी निवासी पालङी छीना पो0 चौगवछीना,थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर हाल निवासी पुलि लाईन रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 20 वर्ष

(2) विकास पाण्डे पुत्र संजय पाण्डे निवासी आवा विकास न्यू LIC कालोनी रूद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष

(3)कमल कुमार आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी शिवनगर वार्ड नं0 2 ट्राजिट कैम्प नौगपानाय तहसील खटीमा जनपद उधमसिंहनगर हाल शिवनगर वार्ड नं0 2 ट्राजिट कैम्प उधमसिंहनगर उम्र 25 वर्ष

(4) नीरज टाकुली पुत्र प्रेम सिह टाकुली निवासी ग्राम सूपी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts