बड़ी खबर: नंदी देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्टर-मुकेश कुमार  स्थान- हल्द्वानी  हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को मोटहल्दु के पास नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली […]

रिपोर्टर-मुकेश कुमार 

स्थान- हल्द्वानी

 हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को मोटहल्दु के पास नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है। 

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की परचून की दुकान है और आरोपी 4 मई को दोपहर में महिला से बीड़ी लेने गया था तो उस समय हत्यारोपी की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए रात में आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसकी हत्या कर दी। 

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ना होने के कारण मुखबीर तंत्र को एक्टिवेट कर लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची है। पुलिस के इस खुलासे पर एसएसपी ने 5000 के  इनाम की घोषणा की है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts