ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक। एक की मौत

उत्तराखंड के टीहरी जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 1 घायल हो गए हैं। टिहरी जिले के तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 […]

उत्तराखंड के टीहरी जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 1 घायल हो गए हैं।

टिहरी जिले के तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ट्रक में कुल 2 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग ले जाया गया।

मृतक – हरि ओम पुत्र अज्ञात,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी।

घायल -रमेश पुत्र अज्ञात उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी।

Also Read This

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...

बड़ी खबर : रातोंरात उजड़ गया आम का बाग, तीन दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों पर चली आरी

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मशीनें जब्त और मुकदमा दर्ज; लकड़ी मौके से गायब होने पर वन विभाग की भूमिका भी सवालों...

Related Posts