पीडब्ल्यूडी ने बनाया NH को डंपिंग जोन : आने जाने वाले वाहनों के लिए खतरे की घण्टी

इंद्रजीत असवाल  वीरोखाल पौड़ी गढ़वाल जी हाँ मैदानी क्षेत्रों में हर विभाग लगभग सही कार्य करवाता है ठीक इसी का उल्टा ये है कि पहाड़ो में हर विभाग मानकों की धज्जियां उड़ाता है l ताजा मामला तहसील वीरोखाल के नाकुरी टू सराइखेत सड़क का है, जहाँ पर आजकल पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण कर रही है l […]

इंद्रजीत असवाल 

वीरोखाल पौड़ी गढ़वाल

जी हाँ मैदानी क्षेत्रों में हर विभाग लगभग सही कार्य करवाता है ठीक इसी का उल्टा ये है कि पहाड़ो में हर विभाग मानकों की धज्जियां उड़ाता है l

ताजा मामला तहसील वीरोखाल के नाकुरी टू सराइखेत सड़क का है, जहाँ पर आजकल पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण कर रही है l

निर्माणाधीन सड़क के बॉन्ड में उक्त सड़क पर डंपिंग जोन है जबकि धरातल पर एक भी डंपिंग जोन नही है l

उक्त नई बन रही सड़क के मलवे ने nh 121 व उसके सामने से रिखणीखाल जा रही सड़क को बाधित कर दिया है, इसके साथ ही मौके पर कई बांज व चीड़ के जंगल को बड़ा नुकसान पहुंचा है lइसके बाबजूद भी वन विभाग के अधिकारी अर्धनिद्रा में सोए हुए हैं l

आपको बता दें कि उक्त जगह पर पहले भी लैंड स्लाइड के कारण हादसे हो रखे हैं व अब उक्त सड़क के मलवे के कारण आने वाले समय में अधिक दुर्घटनाएं हो सकती हैl

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts