हादसा : आवासीय भवन में लगी आग, दो मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत…

त्यूणी देहरादून  नीरज उत्तराखंडी  तहसील त्यूनी के डेरनाड़ गांव के खेड़ा काल्ठी तोक में सेब के बगीचे में बनें दो मंजिलें आवासीय भवन में आग लगने से दो मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त सूचना के मुताबिक,तहसील  त्यूनी के अंतर्गत ग्राम डेरनाड के खेड़ा काल्ठी तोक में राजेंद्र सिंह खत्री का सेब […]

त्यूणी देहरादून 

नीरज उत्तराखंडी 

तहसील त्यूनी के डेरनाड़ गांव के खेड़ा काल्ठी तोक में सेब के बगीचे में बनें दो मंजिलें आवासीय भवन में आग लगने से दो मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई ।

प्राप्त सूचना के मुताबिक,तहसील  त्यूनी के अंतर्गत ग्राम डेरनाड के खेड़ा काल्ठी तोक में राजेंद्र सिंह खत्री का सेब का बागीचा  है,जो गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।

बगीचे में  बनें दो मंजिले आवासीय भवन में सेब के बगीचे में काम करने वाले दो मजदूर गणेश पुत्र दौलत सिंह 69 वर्ष व मोहन पुत्र मन बहादुर 49 वर्ष रहते थे।

 बुधवार देर रात्रि को आग लगने से दोनों मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई ।

मकान के आसपास  सेब के पेड़, मकान में रखी मशीनें व खाद भी आग से जलकर नष्ट हो गये ।

घटना की  सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक हनोल टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना में जले शवों को कब्जे में लेकर त्यूनी अस्पताल लाया गया, जहाँ दोनों मृतको का पोस्टमार्टम किया गया ।

तहसील प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है ।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts