दुखद : लद्दाख में तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान मौत। क्षेत्र में शौक की लहर…

उत्तराखंड के लिए बड़े ही दुख की खबर सामने आ रही है।लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ख़बर मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है।  सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शुक्रवार को अलकनंदा नदी […]

उत्तराखंड के लिए बड़े ही दुख की खबर सामने आ रही है।लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ख़बर मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। 

सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शुक्रवार को अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी।

जवान संजय रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे थे। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे। संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उनके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना का हिस्सा है।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts