बड़ी खबर : निरस्त हुई विधानसभा की बैकडोर भर्तियां। निलंबित हुए सचिव

उत्‍तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा भर्ती प्रकरण में कोटिया जांच समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को रिपोर्ट सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि समिति ने नियुक्तियां रद्द करने की संस्तुति की है। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने नियुक्तियां रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 228 नियुक्तियों को रद्द करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधानसभा भवन में मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 2016 की 150 भर्तियां, 2019 की 6 भर्तियां और 2021 की 72 भर्तियां निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी है। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा में भर्ती के लिए जमकर भाई भतीजावाद किया गया है। अपर निजी सचिव समीक्षा, अधिकारी समीक्षा अधिकारी, लेखा सहायक समीक्षा अधिकारी, शोध एवं संदर्भ, व्यवस्थापक, लेखाकार सहायक लेखाकार, सहायक फोरमैन, सूचीकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, वाहन चालक, स्वागती, रक्षक पुरुष और महिला के पदों पर भर्ती में सवाल उठे हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts