बिग ब्रेकिंग : पटवारी परीक्षा का पेपर लीक,STF ने शुरू की जांच

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों से पता चला है कि 4 दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया हैl उत्तराखंड में जबसे भर्ती घोटाले के मामले सामने आने शुरू हुए हैं तब से एक के बाद एक भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के चलते […]

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों से पता चला है कि 4 दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया हैl

उत्तराखंड में जबसे भर्ती घोटाले के मामले सामने आने शुरू हुए हैं तब से एक के बाद एक भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द होती आ रही है l

पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक होने के ही मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 4 दिन पहले कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक होने की बड़ी खबर सामने आ रही हैl

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के चलते उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य संकट में आ गया हैl

एसटीएफ को मिली पेपर लीक होने की एक शिकायत के बाद से ही एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है, सूत्रों से यह भी पता चला है कि इस मामले में एसटीएफ ने लक्सर के 3 लोगों को गिरफ्त में लिया हैl

सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। कई अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था।

हालांकि मामले की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैl

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts