दु:खद : ट्रक की चपेट में आए पुलिस कांस्टेबल की मौत

ट्रक की चपेट में आए पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गईl इससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गईl छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। […]

ट्रक की चपेट में आए पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गईl इससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गईl

छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिक की तो वह लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

आज सुबह पुलिस ने लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts