वीडियो : गहरी खाई में गिरा पुलिसकर्मी l देखिए कैसे किया खतरनाक रैस्क्यू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में एक पुलिसकर्मी गहरी खाई में गिर गया, जिसे एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बमुश्किल रैस्क्यू कर निकाला। घायल पुलिस जवान को 108 एम्ब्युलेंस सेवा से स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।         नैनीताल के हिमालय दर्शन में राहगीरों को एक स्वीफ्ट बलीनो कार संख्या यू.के.04 ए.ई.4005 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में एक पुलिसकर्मी गहरी खाई में गिर गया, जिसे एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बमुश्किल रैस्क्यू कर निकाला। घायल पुलिस जवान को 108 एम्ब्युलेंस सेवा से स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

        नैनीताल के हिमालय दर्शन में राहगीरों को एक स्वीफ्ट बलीनो कार संख्या यू.के.04 ए.ई.4005 सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी दिखी। कार के आसपास देखने पर कोई नजर नहीं आया तो मल्लीताल पुलिस को सूचित किया गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम को कार पुलिस जवान आर.सी.आर्या की प्रतीत हुई। आवाज लगाने पर जवान आर.सी.आर्या की जंगल में खाई से कराहने की आवाज आई। 

पुलिस ने तत्काल एस.डी.आर.एफ.टीम के जवानों को खाई में उतारा और शुरू हो गया एक खतरनाक रैस्क्यू ऑपरेशन।

खूंखार जानवरों से भरे किलवरी और हिमालय दर्शन के जंगल की खाई से पुलिस जवान को सकुशल बाहर निकालने का रैस्क्यू शुरू किया गया। लंबी मशक्कत के बाद लगभग 200 मीटर गहरी खाई से बागेश्वर जिले के बैजनाथ निवासी पुलिस जवान को निकाला जा सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे में टिल जवान शौच करने के लिए खाई की तरफ खाई में उतरा होगा जब उसका पैर फिसलने से वो गहरी खाई में जा गिरा होगा। एस.डी.आर.एफ.टीम इंचार्ज मनोज रावत ने बताया कि उन्हें सूचने मिली और उन्होंने युवक को निकाला। सभी की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts