वायरल वीडियो : नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचा पुलिस कर्मी l महिला से छेड़छाड़ के आरोप

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना में चल रहे महोत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़खानी करने के आरोप लगा रहे हैं l देखें वीडियो:    कनालीछीना में चल रहे महोत्सव में शराब के नशे में धुत एक पुलिस कर्मी को लेकर अफरातफरी मच गई। […]

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना में चल रहे महोत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुलिसकर्मी पर महिला से छेड़खानी करने के आरोप लगा रहे हैं l

देखें वीडियो: 

 

कनालीछीना में चल रहे महोत्सव में शराब के नशे में धुत एक पुलिस कर्मी को लेकर अफरातफरी मच गई। लोगों ने जवान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर कर दीl

मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठे होने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दिख रहा है, लेकिन नशे में होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था। स्थानीय लोग वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था।

सूचना मिलने पर कनालीछीना के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जवान को अपने साथ ले गए। लोगों ने जवान का मेडिकल कराए जाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही भी की जाएगी l

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts