सराहनीय : आत्महत्या करती महिला को पुलिस ने बचाया, समय से नहीं पहुंचते पुलिस तो चली जाती जान

उत्तराखंड पुलिस का एक सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,जहां पुलिस ने कौन से क्षेत्र में एक महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया अगर पुलिस वाले समय पर नहीं पहुंचते तो उस महिला की जान चली जाती l  दरअसल,कालसी क्षेत्र के ग्राम खादर से पुलिस को शनिवार की देर शाम […]

उत्तराखंड पुलिस का एक सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,जहां पुलिस ने कौन से क्षेत्र में एक महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया अगर पुलिस वाले समय पर नहीं पहुंचते तो उस महिला की जान चली जाती l

 दरअसल,कालसी क्षेत्र के ग्राम खादर से पुलिस को शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि घरेलू झगड़े के कारण एक महिला ने आत्महत्या की बात कहते हुए अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक राठौड़ पुलिस कर्मियों के साथ मात्र 6 मिनट में लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और  पुलिस ने घर में पंहुचकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। 

कमरे के अंदर महिला मरणासन्न स्थिति में पंखे से लगाए गए फंदे पर झूल रही थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदे से उतारकर उसे होश में लाया। पुलिस महिला को लेकर पीएचसी कालसी पंहुची जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। यदि पुलिस घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंच कर दरवाजे को नहीं तोड़ती तो शायद उस महिला को नहीं बचा पाते पुलिस के इस  सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र में चारों ओर उनकी तारीफ हो रही है l

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts