बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस ने हवेली पर बुलाने वाले युवक को पहुंचाया हवालात

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाले युवक को उसका यह कारनामा भारी पड़ गया, उत्तराखंड पुलिस ने उसे इस काम के लिए जेल भेज दियाl उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक अलग अंदाज में इस पोस्ट को डालते हुए लिखा की “फेसबुक पर हवेली पर आने का न्योता दिया था […]

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाले युवक को उसका यह कारनामा भारी पड़ गया, उत्तराखंड पुलिस ने उसे इस काम के लिए जेल भेज दियाl

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक अलग अंदाज में इस पोस्ट को डालते हुए लिखा की “फेसबुक पर हवेली पर आने का न्योता दिया था उत्तराखंड पुलिस ने पहुंचाया हवालात” पुलिस का यह कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल हो रहा हैl

दरअसल लक्‍सर के एक युवक इकराम ने फेसबुक पर एक तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो अपलोड की। इस तस्‍वीर में वह लेटा हुआ है। उसने तस्‍वीर के नीचे लिखा है कि “मेरी बदमाशी मेरी निशानी है, आओ कभी हवेली पर अगर कोई परेशानी है।”

जब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हवेली पर जा पहुंची और कार्यवाही करते हुए इकराम को हवालात पहुंचा दियाl 

 

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts