बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के 24 अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में नई तैनाती दी गई है। यह कार्रवाई वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 तथा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत की […]

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के 24 अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में नई तैनाती दी गई है। यह कार्रवाई वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 तथा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।

लोक निर्माण अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं सहित कई अधिकारियों को एक जनपद से दूसरे जनपद तथा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख अभियंताओं के तबादले

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अभियंताओं के नाम शामिल हैं। अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह आनंददीपक नेगी ,जगदीश प्रसादराज कुमार, रजनीश कुमार, इंद्रजीत बोस, नवीनलाल वर्मा, धीरेंद्र कुमार, बलराम मिश्रा और आशुतोष कुमार समेत कई अभियंताओं को भी नई तैनाती दी गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश में सहायक अभियंताओं के तबादले भी शामिल हैं। राजविंद सिंह ,मोहम्मद राशिद ,अनुज भारद्वाज और आदित्य नाथ ठाकुर को भी नवीन तैनाती दी गई है।

देखें लिस्ट: 

Pwd engineer transfer list Uttarakhand

 

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के...

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts