गजब कारनामा : यात्री के जूते ने उड़ाई उत्तराखंड रोडवेज की नींद l ढूंढने में जुटा पूरा रोडवेज प्रशासन

उत्तराखंड परिवहन निगम में गजब का मामला सामने आया है। खबर भवाली डिपो से जुड़ी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता बस में गायब होने पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक और परिचालक से जवाब मांगा है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश की जा रही है। इस खबर से सभी […]

उत्तराखंड परिवहन निगम में गजब का मामला सामने आया है। खबर भवाली डिपो से जुड़ी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता बस में गायब होने पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक और परिचालक से जवाब मांगा है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश की जा रही है। इस खबर से सभी हैरान है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी अभिषेक विगत 25 अक्तूबर को तीन दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पकड़नी थी। वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के साथ उतर गया। लेकिन उसका जूता बस में ही छूट गया। अभिषेक ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर जूता तलाशने की मांग की है।

इस मामले की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है। अधिकारियों के फरमान के बाद जूते की खोजबीन की गई लेकिन ज्यादा समय होने के कारण जूते का मिलना आसान नहीं है। रोडवेज कर्मचारी इस बात की जानकारी जुटा रहे है कि यात्री का जूता बस में छूटा भी था या नहीं।

सहायक महाप्रबंधक भवाली मनोज दुर्गापाल का कहना है कि एक यात्री ने आरएम को बस में जूता गायब होने की शिकायत दी है। जिस पर चालक और परिचालक से मामले की जानकारी मांगी गई है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts