बिग ब्रेकिंग : इन जिलों में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

उत्तराखंड स्कूल बंद 2 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और Orange Alert को देखते हुए उत्तराखंड के चार जिलों में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ […]

उत्तराखंड स्कूल बंद 2 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और Orange Alert को देखते हुए उत्तराखंड के चार जिलों में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के मुताबिक बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित विभिन्न विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

जिला प्रशासन की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार:

  • बागेश्वर: सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
  • नैनीताल: जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है।
  • चंपावत: राजकीय, परिषद, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
  • पिथौरागढ़: सभी शासकीय, परिषद विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी रहेगी। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

क्यों बंद किए गए स्कूल?

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान में 2 सितंबर को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने, तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंकाको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

 प्रशासन ने दिए अनुपालन के निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts