बड़ी खबर: कल यहां बंद रहेंगे स्कूल। आदेश जारी

देहरादून:  24 दिसंबर को यानी कल एमबी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बड़ा आदेश जारी किया है। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर […]

देहरादून:  24 दिसंबर को यानी कल एमबी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बड़ा आदेश जारी किया है।

डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।

डीएम गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफिक जाम की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है।

डीएम गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एव कार्यालयों मे उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts