दु:खद – एसडीएम संगीता कनौजिया की मौत। सड़क हादसे में हुई थी घायल

हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आज मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी। विगत 26 अप्रैल को लक्सर […]

हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आज मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।

विगत 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क हादसे के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनके चालक गोविंद राम की हादसे पर ही मौत हो गई थी। 

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था।उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। 

 

Also Read This

बड़ी खबर : हॉस्पिटल से आया मंत्री रेखा आर्या का बयान; गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों की ओर...

देहरादून में D-Fiesta 2K26 का धमाल, 24 और 25 अक्टूबर को Dolphin Institute में होगा भव्य आयोजन

देहरादून: Dolphin (PG) Institute of Biomedical & Natural Sciences में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव D-Fiesta 2K26 का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को किया...

Related Posts