ब्रेकिंग : उत्तरकाशी से एक नया मरीज। अब 99 हुई संख्या

नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बड़कोट का 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब प्रदेश में 99संक्रमित हो चुके हैं।
17 मई को महाराष्ट्र से उत्तरकाशी आया था। महाराष्ट्र से आये व्यक्ति का सेम्पल एम्स ऋषिकेश में ही लिया गया था। सोमवार देर रात उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पायी गई। जनपद में अब 2 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है।
अब उत्तरकाशी जनपद में 2 कोरोना मामले हो चुके हैं। इससे पहले सोमवार को एक सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें विकासखंड भटवाड़ी का एक 23 वर्षीय युवक जो 9 मई को गुरुग्राम से आया था। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया था।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि युवक की प्राथमिक व सीधे कॉन्टेक्ट में आये लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिस स्थान पर युवक रुका हुआ है। उस संक्रमित स्थान (इन्फेक्टेड प्लेस) को कीटाणु रहित (डी कंटेंनेंट) किया गया है।
इससे पहले चमोली और पौड़ी के युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts