उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन

नवल खाली

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है ।
आपको बताते चलें कि 12 अप्रैल को उनको गैरसैंण स्थित उनके निवास पर अटैक पड़ा था जिसके बाद उनको हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाया गया था जहाँ उनका उपचार चल रहा था ।
वो अब पहले से स्वस्थ थे पर अचानक आज (15 अप्रैल को ) सायं 4 बजे लगभग उनका आकस्मिक निधन हो गया है ।
उनके साथ उनकी पत्नी और उनकी बेटी गंगा असनोड़ा अंतिम समय मे मौजूद थी ।

उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश से गैरसैंण लाया जा रहा है ।

पुरुषोत्तम असनोड़ा उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार थे ,जो क़ई दशकों से पत्रकारिता कर रहे थे । उत्तराखंड आंदोलन से लेकर पहाड़ो के हर मुद्दे पर अपनी बेबाक लेखनी की वजह से लोगों के दिलो में उनकी अमिट छाप हमेशा जिंदा रहेगी ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts