बड़ी ख़बर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पकड़ा संदिग्ध युवक। डॉक्टर बनकर कर रहा था रेकी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सुरक्षा टीम ने अस्पताल परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़कर पटेल नगर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह युवक खुद को कभी आदित्य कुमार, कभी अमन कुमार और कभी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का स्टाफ बताकर अस्पताल में घूम रहा था। उसके पास मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस में नाम आदित्य वर्मा अंकित है।

सूत्रों के अनुसार, यह युवक एप्रिन पहनकर डॉक्टर के भेष में अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूमता रहा, और अस्पताल से जुड़ी गोपनीय जानकारी एकत्रित करने का प्रयास करता रहा। उसकी गतिविधियां काफी दिनों से संदिग्ध देखी जा रही थीं, जिसके बाद सुरक्षा टीम ने उसे धर दबोचा।

अस्पताल प्रशासन ने जताई गहरी चिंता
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए मामले को तुरंत पटेल नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही प्रशासन ने आशंका जताई है कि यह व्यक्ति श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ की मेडिकल सीटों पर एडमिशन और विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने की योजना बना रहा था।

बड़ी जालसाजी की तैयारी में था युवक?
प्रशासन को इस बात की जानकारी भी मिली है कि युवक अस्पताल परिसर में घूमकर लोगों को एडमिशन दिलाने का झांसा दे रहा था और खुद को SGGR विश्वविद्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहा था। जब इस युवक से संपर्क करने के लिए उसके फोन नंबर 8958287887 पर बात की गई, तो उसने स्वयं को विश्वविद्यालय का स्टाफ बताया। उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और अस्पताल परिसर में घूमते हुए वीडियो फुटेज को सबूत के रूप में सुरक्षित कर लिया गया है।

अस्पताल कर्मचारियों को भी शक हुआ
अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने जब इस व्यक्ति से बार-बार पूछताछ की, तो उसने हर बार अपनी अलग-अलग पहचान बताई, जिससे उसकी गतिविधियां और अधिक संदिग्ध हो गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पटेल नगर थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ही इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह युवक किसी बड़े एडमिशन घोटाले से जुड़ा हुआ है, और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं काम कर रहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts