भीमताल में विश्वस्तरीय कुश्ती पहलवान नौसेना की ट्रेनिंग का हिस्सा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाई एल्टीट्यूड में कुश्ती की ट्रेनिंग पाने के लिए देश दुनिया के नामी खिलाड़ी इनदिनों उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में जुटे हुए हैं । भीमताल के ग्राफिक एरा में हाई एल्टीट्यूड में कुश्ती की ट्रेनिंग लेने के लिए दुनिया के नामी पहलवानों ने डेरा डाल रखा है। भारतीय नौसेना से जुड़े […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

हाई एल्टीट्यूड में कुश्ती की ट्रेनिंग पाने के लिए देश दुनिया के नामी खिलाड़ी इनदिनों उत्तराखंड में नैनीताल के भीमताल में जुटे हुए हैं ।

भीमताल के ग्राफिक एरा में हाई एल्टीट्यूड में कुश्ती की ट्रेनिंग लेने के लिए दुनिया के नामी पहलवानों ने डेरा डाल रखा है। भारतीय नौसेना से जुड़े इन प्रसिद्ध पहलवानों को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में हाई एल्टीट्यूड कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें ओलम्पियन पहलवान कुलदीप सिंह, ओलम्पियन संदीप तोमर और एशियन गेम्स के गोल्ड मैडलिस्ट रवी दीक्षित भी शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने इन पहलवानों को कम ऑक्सीजन वाले हाई एल्टीट्यूड में कुश्ती के लिए खास तौर से तैयार करने को इस शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में नौसेना की टीम से जुड़े कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नौसेना से जुड़े ये पहलवान विश्वविद्यालय परिसर में कठिन अभ्यास करने के साथ ही अपने दांव पेंच आजमा रहे हैं। तड़के ही उनकी सख्त ट्रेनिंग शुरू हो जाती है। इसके लिए ग्राफिक एरा के साईं संध्या हॉल में रेस्टलिंग मैट लगाकर खासतौर से तैयार किया गया है। परिसर में इंडोर और आउटडोर ट्रेनिंग दी जा रही है।

इस शिविर में ऑक्सीजन के ज्यादा दबाव वाले क्षेत्रों और अलग अलग मौसम में कुश्ती और स्क्वैश के मुकाबलों के लिए नौसेना के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। रियो ओलम्पिक- 2016 और एशियन गेम्स फेम के पहलवान कुलदीप सिंह इस शिविर के मुख्य प्रशिक्षक हैं। स्क्वाश कोच सतीश कुमार और कुश्ती कोच सोकेंदर तोमर भी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। Uछह सप्ताह की इस कठोर ट्रेनिंग में नौसेना की कुश्ती और स्क्वैश की टीम शामिल हैं। इन दोनों टीमों के करीब 50 खिलाड़ियों को एक साथ ऐसी ट्रेनिंग पहली बार दी जा रही है। ट्रेनिंग में रियो ओलम्पिक में शामिल व 2016 के एशिया चैम्पियन पहलवान संदीप तोमर, एशियन गेम्स के स्क्वैश गोल्ड मेडलिस्ट (2014) रवी दीक्षित, 2017 के एशियन गेम्स के सिल्वर मैडलिस्ट नवीन, एशिया चैंपियन सचिन राठी समेत कुश्ती के प्रसिद्ध खिलाड़ी और अपने वर्गों के चैम्पियन  सुमित, सोनू, अरुण कुमार, विश्व चैम्पियनशिप में वर्ष 2018 सिल्वर मैडल विजेता विजय भी हाई एल्टीट्यूड का यह प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई पहलवान अनेक बार कुश्ती चैम्पियन और विश्व सेना चैम्पियशिप में पदक जीत चुके हैं।

भारतीय नौसेना के खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव कैप्टन विजय कुमार और संयुक्त सचिव कमांडर मृदुल साह की मौजूदगी में ट्रेनिंग की शुरुआत हुई।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts