गुड न्यूज: उत्तराखंड के दो IAS अधिकारियों को भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी

उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर और ज्योति यादव का चयन भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी स्तर पर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष सिर्फ 16 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के रूप में इंपैनल किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के दो अधिकारी शामिल हैं। इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

IAS डॉ. राघव लंगर का प्रशासनिक सफर

2009 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राघव लंगर उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव, और नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उत्तराखंड के अलावा, वे जम्मू मंडल के मंडलायुक्त, पुलवामा और कठुआ जिलों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

IAS ज्योति यादव की उपलब्धियां

आईएएस ज्योति यादव भी 2009 बैच की अधिकारी हैं और टिहरी जिले की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। वर्ष 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वाणिज्य मंत्रालय में निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण

2009 बैच में कुल 120 अधिकारी हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 16 अधिकारी संयुक्त सचिव पद के लिए पात्र पाए गए। इस सूची में उत्तराखंड के दो अधिकारियों का नाम शामिल होना राज्य के लिए गर्व की बात है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts