देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जीती कॉकटेल मॉकटेल प्रतियोगिता

कॉकटेल मॉकटेल की जुगलबंदी जब गले से उतरती है तब एक नयी ताजगी का एहसास होता है, परन्तु कमाल तो उन हाथों में होता है जो इसको तैयार करते हैं। हुनर के इन्हीं बाज़ीगरों को पहचानने के लिए आईएचएम् देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने जीत का ताज […]

कॉकटेल मॉकटेल की जुगलबंदी जब गले से उतरती है तब एक नयी ताजगी का एहसास होता है, परन्तु कमाल तो उन हाथों में होता है जो इसको तैयार करते हैं।

हुनर के इन्हीं बाज़ीगरों को पहचानने के लिए आईएचएम् देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने जीत का ताज अपने नाम किया।

बुधवार को आईएचएम् देहरादून में कॉकटेल मॉकटेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें होटल मैनेजमेंट से सम्बंधित विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कॉकटेल मॉकटेल के विभिन्न फ्लेवर्स को तैयार करने में सभी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, परन्तु देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने सभी को पीछे छोड़ते हुए कॉकटेल मॉकटेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करते हुए जीत का ताज अपने नाम कर लिया।

इस जीत पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री संजय बंसल ने छात्रों को जीवन में इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग,...

बड़ी खबर : कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच में लीपापोती का आरोप,स्वतंत्र जांच की मांग

ग्रामीणों का दावा—अधिकारी लागत और कराए गए कार्य का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब, स्वतंत्र जांच की मांगमोरी, उत्तरकाशी। 26 सितंबर 2026। नीरज...

Related Posts