Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 6 दिन बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज यानी 24 सितंबर और शुक्रवार 25 सितंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर से 28 सितंबर तक उत्तराखंड के सभी जिलों […]

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आज यानी 24 सितंबर और शुक्रवार 25 सितंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर से 28 सितंबर तक उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

आज 24 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 24 सितंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

25 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अनुमान

शुक्रवार 25 सितंबर को बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिशहो सकती है।

वहीं राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बादलों की गर्जना होने की संभावना जताई गई है।

26 सितंबर से पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 26 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद रविवार 27 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। यानी सप्ताहांत में राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

28 सितंबर को भी अधिकांश जिलों में बारिश

नए सप्ताह की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। सोमवार 28 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

29 सितंबर को पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश

मंगलवार 29 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट भी हो सकती है।

वहीं राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में कब विदा होता है मानसून?

उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 20 से 25 जून के बीच होती है। हालांकि, कभी-कभी मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी तरह सक्रिय होता है।

जुलाई और अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलती है। वहीं सितंबर के दूसरे या अंतिम सप्ताह तक मानसून उत्तराखंड से विदा होना शुरू हो जाता है।

 

Also Read This

गुड न्यूज़: देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 904 पदों पर भर्ती का मौका

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर 2026...

एक्शन: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित

देहरादून। प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर तहसील सदर के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts