Uttarakhand Weather Today: आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार। कई जिलों में अलर्ट

  • गर्मी से मिली राहत, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बदलते मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार मंगलवार 2 जून 2026 को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और अधिक ठंडा रहने की संभावना है। ओलावृष्टि और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मैदानी क्षेत्रों में भी बरसेंगे बादल

देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून समेत प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चारधाम यात्रियों को विशेष सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

📌 यह भी पढ़ें

👉 UKPSC PCS Result 2024: रुद्रपुर की जसमीत कौर ने किया टॉप। बनीं डिप्टी कलेक्टर
👉 बड़ी खबर:उत्तराखंड मूल के IAS केके पंत बने हिमाचल में मुख्य सचिव
👉 हादसा(वीडियो): धराली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दिल्ली के एक ही परिवार के चार लोग घायल
👉 एक्शन: आबकारी विभाग ने 3 शराब तस्करों को दबोचा। 61 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts