मौसम अपडेट : उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान। मिलेगी गर्मी से राहत

रिपोर्ट–ललित बिष्ट उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान है कि हफ्ते की शुरुआत भीषण गर्मी से होगी लेकिन 15 और 16 जून को दो दिन पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हफ्ते के शुरुआत में 13 -14 जून […]

रिपोर्ट–ललित बिष्ट

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान है कि हफ्ते की शुरुआत भीषण गर्मी से होगी लेकिन 15 और 16 जून को दो दिन पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हफ्ते के शुरुआत में 13 -14 जून को प्रदेश में, शुष्क मौसम रहेगा।लेकिन 15-16जून को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी है।

जनपद नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग

में भारी बारिश की प्रबल सम्भावना बनी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts