बड़ी खबर: पाकिस्तान कनेक्शन में उत्तराखंड की महिला गिरफ्तार! करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप

रुड़की/हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। युवती पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन में शामिल होने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में […]

रुड़की/हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। युवती पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन में शामिल होने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपी ने पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर निवासी युवती का नाम बताया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।

दो घंटे तक चली पहचान की प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर पुलिस के साथ मिलकर ग्राम आसफनगर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान सुनिश्चित होने के बाद युवती सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार युवती पर पाकिस्तान के जरिए बड़े स्तर पर नकदी ट्रांजेक्शन में शामिल होने का शक है। हालांकि मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई पुलिस

लंबी पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर युवती को अपने साथ ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के जरिए इतने बड़े स्तर पर कथित नकदी ट्रांजेक्शन की खबर से हर कोई हैरान है।

स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

पिरान कलियर पुलिस के एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज केस से संबंधित है। स्थानीय पुलिस ने जांच एजेंसी को आवश्यक सहयोग दिया है। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Also Read This

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts