महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

टिहरी गढ़वाल (लक्षमोली)। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति: इम्पावरिंग वूमेन के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम लक्षमोली में दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान श्री सुरेश […]

टिहरी गढ़वाल (लक्षमोली)।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति: इम्पावरिंग वूमेन के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम लक्षमोली में दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान श्री सुरेश नेगी, आरबीआई से विपिन रतूड़ी, ब्लॉक मिशन मैनेजर मुकेश देव, और एरिया कोऑर्डिनेटर का स्वागत परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह व हिम्मत सिंह रौतेला द्वारा किया गया।

ग्राम प्रधान श्री नेगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन से प्रभावित गांव लक्षमोली के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की महिलाओं को सशक्त करने के लिए EDII और RVNL संयुक्त प्रयास कर रहे हैं।

परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह ने अपने सत्र में प्रशिक्षण के उद्देश्यों, परियोजना की रूपरेखा, उद्यमिता की अवधारणा और उसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, हिम्मत सिंह रौतेला ने “उद्यमी कौन बन सकता है”, “नवाचार”, “बिजनेस आइडिया”, “महिलाओं में आवश्यक उद्यमी गुण”, और “जोखिम प्रबंधन” जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

विपिन रतूड़ी ने समूह उद्यम, उसकी पहुंच, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। ब्लॉक मिशन मैनेजर व एरिया कोऑर्डिनेटर ने भी महिलाओं को उद्यमिता की सोच, एक उद्यमी की यात्रा, बेहतर बिजनेस आइडिया, संसाधनों के स्रोत और योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।

परियोजना के तहत आगामी दिनों में महिलाओं को माइक्रो स्किल प्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे नए उद्यम शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकेंगी।

इस अवसर पर गांव की स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts