दुःखद : उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन

उत्तराखंड की कई फिल्मों के अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया है। कला जगत हैरान है कि आखिर किसकी नजर लगी हमारे कलाकारों पर, जो हमें एक के बाद एक छोड़ कर जा रहे हैं।
अभी कुछ दिन लोकगायक जीत सिंह नेगी, महान गीतकार हीरा सिंह राणा और फिर अशोक मल्ल का निधन उत्तराखंड के संस्कृति प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है।
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित संस्कृति जगत के तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कौथिक, चक्रचाल, मेरी गंगा होली त मेमु आली, मेघा आ, जैसी कई उत्तराखण्डी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अशोक मल्ल हमारे बीच नहीं रहे।
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि भगवान उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सहित उत्तराखंड के फिल्म एवं सांस्कृतिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, गंभीर जयाड़ा, प्रदीप भंडारी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts