ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप से डोली धरती 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात एक बार फिर भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भटवाड़ी तहसील के कई इलाकों में रात करीब 8:02 बजे अचानक धरती डोलने से लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से […]

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात एक बार फिर भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भटवाड़ी तहसील के कई इलाकों में रात करीब 8:02 बजे अचानक धरती डोलने से लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पिलंग के जंगलों में रहा भूकंप का केंद्र

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग के जंगलों में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके मुख्य रूप से भटवाड़ी क्षेत्र में महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भूकंप की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया और संबंधित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़े :

भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है उत्तरकाशी

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यह इलाका भूकंपीय जोन-4 और जोन-5 में आता है, जहां भविष्य में बड़े भूकंप की आशंका बनी रहती है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके भी लोगों की चिंता बढ़ा देते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts