हादसा : बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला l एक की मौके पर मौत

  उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बैंक के काम से रुद्रपुर आए रामनगर निवासी बाइक सवार दो दोस्तों को काशीपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस […]

 

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बैंक के काम से रुद्रपुर आए रामनगर निवासी बाइक सवार दो दोस्तों को काशीपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

पीरूमदारा, रामनगर(नैनीताल) निवासी यशपाल सिंह(36) अपने दोस्त संदीप रावत के साथ बुधवार को बुलेट से रुद्रपुर आया था। शाम करीब 4:30 बजे दोनों घर के लिए वापस निकल रहे थे। तभी काशीपुर रोड पर ओवर ब्रिज से नीचे उतरते ही तेल मिल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट टक्कर के बाद संदीप डिवाइडर की साइड उछलकर गिर गया जबकि यशपाल मौके पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक यशपाल को रौंदते हुए निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। 

सूचना पर वहां यूपी व उत्तराखंड दोनों पुलिस पहुंच गई, लेकिन मामला उत्तराखंड का था तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक और ड्राइवर उनके कब्जे में है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

Also Read This

बड़ी खबर: तीन तलाक के बाद हलाला का कथित दबाव। पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, तीन तलाक देने और दोबारा साथ रखने के...

अजब गजब: अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा पशु। मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

थराली। गिरीश चंदोला अस्पताल को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील स्थानों में माना जाता है। यहां बीमार मरीजों का इलाज होता है,...

Related Posts