आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे ,अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्मित किए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, सांसद अजय टम्टा ने किया पहले अमृत सरोवर का शिलान्यास

रिपोर्ट—–महेश चन्द्र पन्त   देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक दीर्घकालिक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं इसी के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों […]

रिपोर्ट—–महेश चन्द्र पन्त

 

देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक दीर्घकालिक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं इसी के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि पृथ्वी में लगातार घट रहे भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके और जल स्रोतों को पुर्नजीवित किया जा सके।

चम्पावत जिले में भी विभिन्न क्षेत्रों में कुल 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को विकास खण्ड चम्पावत के नघान ग्राम सभा में बनाए जा रहे अमृत सरोवर का क्षेत्रीय सांसद अजय टमटा द्वारा शुभारम्भ किया गया, यह अमृत सरोवर तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टमटा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुसार प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं इन सरोवरों के निर्माण से जहाँ एक ओर यहाँ के जल स्रोत पुर्नजीवित होंगे वहीं इन जल स्रोतों के माध्यम से लोगों की जरूरत के अनुसार पानी भी प्राप्त होगा, इस सरोवर से क्षेत्र के अन्य गाँवों को भी लाभ प्राप्त होगा, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सरोवरों के निर्माण से पानी की समस्या का समाधान होगा इससे स्थानीय जन बहुआयामी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नधान नीमा बिनवाल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Read This

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट। इस तिथि को शुरू होगी यात्रा

चमोली | बिजेंद्र राणा उत्तराखंड की विश्वविख्यात मां नंदादेवी बड़ी जात / राज जात यात्रा 2026 को लेकर चमोली जिले के नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ में...

टीएचडीसी टनल हादसा: मलबा और पानी भरने से हड़कंप, 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली/ गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना मिलने से...

Related Posts