यूटीयू ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती!

यूटीयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर पीपी ध्यानी ने झंडारोहण कर सभी शिक्षकों अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदार और सत्यता के पथ पर चलने एवं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई ।

इसके उपरांत विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि दी गई ।

विश्वविद्यालय के सभागार में  डॉक्टर ध्यानी ने कहा कि आज हम गांधी जी की जयंती मना रहे हैं  इस अवसर पर पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जा रहा है जिससे हम सभी भारतीय गौरवान्वित हो रहे हैं डॉक्टर ध्यानी ने आजादी के इतिहास में महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान के बारे में सभी को अवगत कराया और उनके मूल मंत्र सत्य और अहिंसा के बारे में सभी को अवगत कराया कार्यक्रम में कुलसचिव की आरपी गुप्ता परीक्षा नियंत्रक प्रवीण अरोड़ा विभागाध्यक्ष फार्मेसी डॉक्टर  उसरा अहमद ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक कुमार सुंद्रियाल द्वारा किया गया।

 

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts