एक्सक्लूसिव: वाहन दुर्घटना में एक की मौत पांच घायल

नीरज उत्तराखंडी

त्यूनी देहरादून। दोपहर 2:40 बजे थाना त्यूणी अंतर्गत मेन्द्रथ के पास एक वाहन आल्टो दुर्घटना ग्रस्त होकर सडक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे 6 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल है ।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार मय फ़ोर्स आवश्यक राहत एव बचाव उपकरणों के घटना स्थल पहुंचे। घटनास्थल पहुंच कर पुलिस और फायर ब्रिगेड व स्तानीय लोगों द्वारा संयुक्त रैस्क्यू अभियान चलाया गया। रैस्क्यू में गहरी खाई से 06 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर पीएचसी त्यूणी लाया गया।
अस्पताल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 05 घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया तथा एक महिला को मृत घोषित किया।
थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी त्यूणी में रखवाया गया। सभी घायलों की सूचना उनके परिजनो को दी गयी। मृतिक के परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।  घटना किस प्रकार घटित हुई है, इस सम्बन्ध में जांच की जा रही है।
घायल
1-आशा देवी पत्नी कुलदीप सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ईस्नोरा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश।
2-सरवन सिंह पुत्र स्याम सिंह उम्र 64 वर्ष निवासी टिकरी तहसील नेरवा जिला शिमला ही0प्र0।
3-मिसरु पुत्र मोजी निवासी प्यूनल त्यूणी ।
साधारण घायल
1-शिवांग पुत्र देवेंद्र ठाकुर उम्र 5 वर्ष निवासी थरोच टिकर हाल निवासी नेरवा हि0प0।
2-शबह ठाकुर उपरोक्त।
*नामपता मृतक*
1-संतोष ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर निवासी थातोच टिकर हाल निवासी नेरवा हि0प्र0।
रैस्क्यू टीम
1- थानाध्यक्ष सन्दीप पंवार
2-आरक्षी लोकेन्द्र
3-आरक्षी संडीप
4-आरक्षी जयेन्द्र
5-होम गार्ड संसार सिंह
6-फायर सर्विस गिरीश चंद्र।
थाना त्यूणी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts