सावधान : फिर फूटा कोरोना बम। 12 आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है । कोरोना ने एक बार फिर से शुरूआत वहीं से की है जहां से पिछले साल भी कोरोना प्रदेश में फैला था। कोरोनावायरस की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देहरादून स्थित एफआरआई के 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण […]

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है । कोरोना ने एक बार फिर से शुरूआत वहीं से की है जहां से पिछले साल भी कोरोना प्रदेश में फैला था।

कोरोनावायरस की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देहरादून स्थित एफआरआई के 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  पॉजिटिव पाये गये सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। 

सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है।पिछले साल भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत एफआरआई से ही हुई थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद एफआरआई को पर्यटकों के लिए बंद किया जा सकता है।  

कोरोना की दस्तक से एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। 

अब देखना होगा कि इस मामले के बाद शासन और प्रशासन किस तरीके से रोकथाम के उपाय करता है, जिससे यह संक्रमण एफ आर आई से बाहर ना फैले ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts